राष्ट्रपिता महात्मा गांधी Rashtrapita Mahatma Gandhi (Bapu life) ...✍️ कविता【POETRY】| by Aaditya Mishra | Aadi Flavour |

For video click here

#Poetry

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
आओ सुनो उनकी कहानी
एक दौर था ऐसा भैया
खूब चली थी उनकी आंधी

हाथ में लाठी ,आँख में ऐनक
घड़ी और धोती शान थी
सत्य ,अहिंसा रूपी वस्त्र
ऐसी उनकी पहचान थी

गए काला कोट पहन
काले गोरों का भेद मिटाया
22 वर्ष में भारत लौट
राष्ट्रहित में हाथ बंटाया

फिर भ्रमण कर पूरे देश का
परखा मूल कारक
व्यथा को दूर कर
बने राष्ट्र उद्धारक

अनशन, आंदोलन किये
देकर शांति का पाठ
लोग भीड़ एकत्र हुई
न होन दिया रक्तपात

नमक कानून तोड़ा
हिन्दू मुस्लिम सभी को जोड़ा
करो मरो का नारा देकर
गोरों के प्रभुत्व को फोड़ा

गोरों के चंगुल से छुड़ा
हम सब को आज़ाद किया
वो वही महात्मा था जिसने
स्वतंत्र भारत चरितार्थ किया

कहलाया अधनंगा फकीर
बना दी देश की तकदीर
अरे अपनों ने न साथ दिया
नहीं तो न बनने देता विभाजन की लकीर

शांत स्वाभाव सरल व्यक्तित्व था
सभी का हित उनका चरित्र था
कहते थे भारत का ह्रदय गाँव में बसता है
अंत में हे! राम कहकर थोड़ा वो हँसता है
फिर.. हो गया विदा हमसे नम हो गयी आँखें
बस गया दिलों में
और रह गयी उनके विचार और उनकी यादें....।।

For video click here 
https://youtu.be/nTq9axh5aw0

Comments

  1. Anonymous11:45

    Full info about bapu in this poem wowww great

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

G20/G21 क्या है सम्पूर्ण जानकारी और G20 शिखर सम्मेलन 2023

मासूम सी वो ज़िन्दगी (Masoom si wo Zindgi) | Hindi Real POETRY by Aaditya Mishra

तू जो इश्क का शराब हुआ (TU JO ISHQ K SARAAB HUA) Hindi love Poetry by Aaditya Mishra

देखा है/ Dekha hai | Inspirational and motivational Hindi poetry by Aaditya Mishra | Aadi Flavour

जो आज माहोल आज़ादी है (Jo Aaj Mahol Azadi Hai) Hindi patriotic poetry by Aaditya Mishra

हम कथा सुनाते, राम सकल गुणधाम की • Easy Piano Tutorial with Notes • जय श्री राम

Aaj Ki Raat Stree 2 song Easy Piano Tutorial with Notes