फिलहाल मेरा हाल है इस कदर (Filhaal Mera haal hai is kadar) | valentine day special | Hindi Love Poetry by Aaditya Mishra | Ishq Flavour
तेरे इश्क़ का मुझ पर यूँ ख़ुमार हो गया
फिलहाल मेरा हाल है इस कदर
खुली आँखों के सामने तेरा चेहरा नज़र आता है
यादों के जाल में दिल हर जगह तुझे पाता है
बस गया है तू यूँ मुझमें इस कदर
कि इस रूह के हर मंजर से तेरा ही नाम आता है
फिलहाल मेरा हाल है इस कदर
तेरा हो गया हूं मैं अब अपना नहीं
खो गया हूं मैं तेरे इश्क में कहीं
तेरा हो गया है यूँ जादू सा मुझमें
कि ये सांस भी अब सिर्फ तेरी ही रही
फिलहाल मेरा हाल है इस कदर
सिर्फ तेरा ख्याल आता है हर जगह
बन गया है तू मेरे जीने की वजह
तेरी अदाओं ने यूँ मुझे दीवाना कर दिया
कि मेरी आदत बन गयी तू हर जगह
फिलहाल मेरा हाल है इस कदर
तेरे बिना मै दफ़न हो जाऊंगा
तू न रहा तो मै कफ़न हो जाऊंगा
तेरे से इश्क करता हूँ यूँ बेइंतहा
कि तेरे लिए हर जन्म भी चला आऊंगा
फिलहाल मेरा हाल है इस कदर
ढूंढ रहा मैं तुझे इधर उधर
पर न जाने तू है किधर
फिलहाल मेरा हाल है इस कदर.......

💕
ReplyDelete