चल उठ खड़े हो पार कर (chal uth khde ho paar kr) | Inspirational and Motivational hindi poetry
Chal uth khde ho paar kr
#Motivational_poetry
चल उठ खड़े हो पार कर
तकलीफ को दरकिनार कर
लक्ष्य को तू साधकर
चल स्वप्न को साकार कर
हिम्मत नहीं हार तू
लड़ और ललकार तू
राह के पत्थरों को
जड़ से उखाड़ तू
हौसलों के पर से उड़कर
संघर्ष के रण में लड़कर
अंध के गैहान में
खुद को तलाश तू
अपने जिद के स्वभाव से
शौर्य के प्रभाव से
मौन इस ज़िन्दगी में
भर एक हुंकार तू
जिंदगी को दांव रख
अंगारों में पाँव रख
जालिमों के घाव से
खुद को उभार तू
चल उठ खड़े हो पार कर
तकलीफ को दरकिनार कर
लक्ष्य को तू साधकर
स्वप्न को साकार कर
चल स्वप्न को साकार कर

Nice motivational
ReplyDelete