कृष्ण की लीला ( Krishna ki Leela ) | Krishna Janmashtami special
#poetry #Aadi_Flavour
मन हुआ हर्षित
खुशियां हुई वर्षित
कान्हा के जीवन प्रति
ये दिल हुआ आकर्षित
दो माँ का दुलार था
गोपियों का प्यार था
उनकी रासलीला पर
मोहित सर्व संसार था
मथुरा में जन्म लिया
गोकुल में खेल किया
बरसाना में प्रेम कर
वृन्दावन की सैर किया
दधि म्रक्षण का खान किया
गौ दुग्ध का पान किया
मृत्तिका का सेवन कर
छलिया ने सब को मान दिया
फाग के रंग में
सखाओं के संग में
मस्ती और साथ का
नया एक ढंग दिया
गोवर्धन पर्वत उठाया
पूतना को मजा चखाया
कालिया नाग के ऊपर नाच
ब्रजवासियों की जान बचाया
महाभारत के युद्ध में
कीमती इक दान दिया
जब अर्जुन को ज्ञान दे
कर्म का बखान किया
बांसुरी की धुन में उसकी
अलग ही एक राग थी
सोय मानुष जग उठें
ऐसी उसकी धाक थी ।।

Full info poetry super
ReplyDeleteI love krishna
ReplyDeleteJai Shree Krishna
ReplyDelete