उस पल को गले लगाने को ( Us Pal Ko Gale Lgane Ko ) | Hindi Nature ( प्रकृति ) Poetry by Aaditya Mishra | Nature Flavour | Aadi Flavour

For video click us pal ko gale lgane ko

प्रकृति का हर रूप ये अनुपम
मेरे जिस्म को पुलकित करता है
अन्तः मन की खुशियों को
चहुओर ये छलकित करता है

छलक छलक बारिश की बूंदे
नदियों में जाकर बहती है
चली सुनहरी हवा की लहरें
कानों से कुछ कहती है

मधुर राग फिर पशु पक्षी की
दिल मे संजाल बिछाते है
आसमां के चंदा तारे तो
अपनों की याद दिलाते है

धरती और हरियाली प्यारी
दिल में एक घर बनाती है
श्रृंगार के इस सागर में
मेरी प्यास भी बढ़ती जाती है

प्यास बुझाने चाहता मैं
वहीं अटल हो जाने को
बस रुक हाथ फैला 
उस पल को गले लगाने को

For video click here us pal ko gale lgane ko
Our YouTube channel Aadi Flavour

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

G20/G21 क्या है सम्पूर्ण जानकारी और G20 शिखर सम्मेलन 2023

मासूम सी वो ज़िन्दगी (Masoom si wo Zindgi) | Hindi Real POETRY by Aaditya Mishra

तू जो इश्क का शराब हुआ (TU JO ISHQ K SARAAB HUA) Hindi love Poetry by Aaditya Mishra

देखा है/ Dekha hai | Inspirational and motivational Hindi poetry by Aaditya Mishra | Aadi Flavour

जो आज माहोल आज़ादी है (Jo Aaj Mahol Azadi Hai) Hindi patriotic poetry by Aaditya Mishra

हम कथा सुनाते, राम सकल गुणधाम की • Easy Piano Tutorial with Notes • जय श्री राम

Aaj Ki Raat Stree 2 song Easy Piano Tutorial with Notes