ख्वाबों में कुछ खास है (khwabon mein kuch khaas hai) - by Aaditya Mishra | Motivational & Dreamy hindi Poetry
ख़्वाबों में कुछ ख़ास है
कुछ अलग एक एहसास है
पलकें जब बन्द होती है
अलग दुनिया साथ होती है
मुस्कुराते मैं भीग जाता हूँ
रंगीन रातों मे जो बरसात होती है
ख़्वाबों में कुछ ख़ास है
कुछ अलग एक एहसास है
कुछ यादों का जाल
तो कभी बातों का ताल होता है
कुछ चेहरों का कमाल
तो कभी लोगों का ख़्याल होता है
ख़्वाबों में कुछ ख़ास है
कुछ अलग एक एहसास है
कभी होठों में गीत बहता
तो कभी लोगों से प्रीत रहता
रिश्ते बंधे जिनसे प्यार से
बिताया साथ अतीत रहता
ख़्वाबों में कुछ ख़ास है
कुछ अलग एक एहसास है
सब अपने ही होते है
जिसमें हम खोते है
वो लम्हा अनमोल होता
जिसमें बीज हम बोते हैं
ख़्वाबों में कुछ ख़ास है
कुछ अलग एक एहसास है
For video click khwabon mein kuch khaas hai
Our you tube channel Aadi Flavour
Bilkul shi
ReplyDelete