G20/G21 क्या है सम्पूर्ण जानकारी और G20 शिखर सम्मेलन 2023
स्थापना - 1998-99 1) 1999 एशियाई वित्तीय संकट के बाद विभिन्न देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी। 2) 2007 में विश्वव्यापी आर्थिक और वित्तीय संकट के मद्देनजर जी20 को वित्त मंत्रियों के लेवल से ऊपर उठाकर हेड ऑफ़ स्टेट के लेवल का अर्थात् राष्ट्रप्रमुखों/शासनाध्यक्षों के स्तर का बना दिया गया और 2009 में इसे "अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग हेतु प्रमुख मंच" के रूप में नामित किया गया। नोट :- इस समूह का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है। शिखर सम्मेलन - 1) समूह का पहला शिखर सम्मेलन 2008 में वाशिंगटन डी.सी. (अमेरिका ) में हुआ था। 2) अब तक इसकी कुल 17 बैठकें हो चुकी हैं। भारत इसकी 18वीं बैठक (2023)की मेज़बानी कर रहा है। 2) जी-20 शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष एक क्रमिक अध्यक्षता में आयोजित किया जाता है। नोट :- दरअसल, जी20 की अध्यक्षता का निर्णय ट्रोइका यानी एक तिकड़ी (जिसमें पिछले, वर्तमान और भविष्य के अध्यक्ष देश शामिल होते हैं) से तय होता है। ...
👍
ReplyDeleteRight💯%
ReplyDelete